
Coronavirus: कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, यहां देखें कहां रद्द हुई परीक्षाएं और कहां छुट्टियों का ऐलान
AajTak
कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है. यहां दिखे किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और बाकी शैक्षणिक संस्थानों.
कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों के बीच, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है. हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं. वहीं, COVID-19 मामलों के बीच, कई राज्यों ने बिना परीक्षा के ही छात्रों को प्रमोट करने की घोषणा कर दी है. कोरोना वायरस के कारण पिछले साल सभी स्कूलों ने कक्षाएं रद्द कर दी थीं. इस दौरान स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी थीं. हालांकि, वर्ष 2020 के आखिर और 2021 की शुरुआत में, अधिकांश राज्यों में स्कूल फिर से खुल गए थे, खासकर बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए. देश भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण स्कूल फिर से बंद कर दिए गए. कई विश्वविद्यालयों ने अपने सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने मेडिकल छात्रों के लिए अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय परीक्षाएं 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं. राजस्थान में सभी विश्वविद्यालय परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं. केरल के विश्वविद्यालयों ने भी अपनी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











