Corona virus: खून पर कोरोना का असर, शरीर पर दिख रहे इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज
AajTak
. ब्लड फ्लो से जुड़े कुछ लक्षणों को COVID-19 से जोड़ कर देखा जा रहा है. अगर आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी इन 7 संकेतों को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
दिल से लेकर दिमाग तक कोरोना का असर पड़ने की कई खबरें आ चुकी हैं. स्टडी के मुताबिक कोरोना वायरस का असर हमारे ब्लड फ्लो पर भी पड़ रहा है. खून के बहाव में आने वाली रुकावट की वजह से और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं. ब्लड फ्लो से जुड़े कुछ लक्षणों को COVID-19 से जोड़कर देखा जा रहा है. अगर आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी इन 7 संकेतों को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में. गंभीर ब्लड क्लॉटिंग- अस्पताल में भर्ती COVID-19 के युवा और बुजुर्ग मरीजों में खून के थक्के बनने की समस्या अब ज्यादा देखी जा रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पहले से बीमारी वाले लोगों में ब्लड क्लॉटिंग खतरनाक हो सकता है. फेफड़ों और दिल को नुकसान- COVID-19 गंभीर ब्लड क्लॉटिंग कर देता है जिसका असर फेफड़ों और दिल पर पड़ता है. द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक ब्लड क्लॉट फेफड़ों में रुकावट डालकर सांस की तकलीफ जैसी कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











