
Corona Updates: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नागपुर में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. राज्य सरकार ने अकोला में तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया है, जो 15 मार्च तक का होगा. वहीं, नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है.
देश के कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इस लिस्ट में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे हैं. पॉजिटिव मामले बढ़ने से एक बार फिर चिंता बढ़ रही है. महाराष्ट्र में हालात को काबू करने के लिए उद्धव सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवा की छूट रहेगी. #COVID19 | Social distancing goes for a toss as hundreds of people flock to Cotton Market in Nagpur, Maharashtra ahead of a week-long lockdown starting March 15 pic.twitter.com/PfDFn969rm इन सबके बीच लापरवाही देखने को मिल रही है. लॉकडाउन (Lockdown) से पहले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










