
Corona Updates: देश में लगातार चौथे दिन 4 लाख से अधिक केस, 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4100 के पार
AajTak
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,09,300 नए केस सामने आए हैं. जबकि कोरोना महामारी की चपेट में आए 4,133 कोविड मरीजों की मौत हुई है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तो गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नहीं है.
Covid-19, Coronavirus in India Latest Updates: भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी है. देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 4 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं. जबकि लगातार दूसरे दिन 4100 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तो गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नहीं है. वहीं केरल एवं कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना मरीजों (Covid-19) की संख्या में इजाफा हो रहा है. वर्ल्डोमीटर (Worldometer) के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,09,300 नए केस सामने आए हैं. जबकि कोरोना की चपेट में आए 4,133 कोविड मरीजों की मौत हुई है. देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों (Positive Cases) के बीच मरीजों के ठीक/स्वस्थ होने की दर (Recovery Rate) में कमी आ रही है. देश में कोरोना के 39 लाख के करीब एक्टिव केस (Active Cases) हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










