
Corona Updates: देश में बीते 24 घंटे में आए मई महीने के सबसे कम नए केस, लेकिन 4454 मरीजों की गई जान
AajTak
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.22 लाख से अधिक नए केस सामने आए जबकि 4455 कोरोना कोरोना मरीजों की मौत हुई है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट (Recovery Rate) में इजाफा भी हो रहा है.
Covid-19 Cases, Coronavirus in India Latest Updates: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर पिछले कई दिनों से ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है लेकिन इस महामारी से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के ढाई लाख से कम नए केस (New Corona Case) सामने आए हैं. जो मई महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं. जबकि बीते 24 घंटे में 4454 से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.22 लाख से अधिक नए केस सामने आए जबकि 4454 कोरोना कोरोना मरीजों की मौत हुई है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट (Recovery Rate) में इजाफा भी हो रहा है. बीते एक दिन में 3,02,544 कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (24 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े....
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










