
Corona Updates: देश में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 34 लाख से अधिक एक्टिव केस, 24 घंटे में 3400 से ज्यादा मौतें
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 3,417 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, बीते 24 घंटे में 3,00,732 कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं.
Coronavirus, Covid-19 In India Today Latest Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.68 लाख नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों (Active Cases) का आंकड़ा बढ़कर 34 लाख के पार पहुंच गया है. जबकि कोरोना महामारी के कारण पिछले 24 घंटे में 3,417 मरीजों की जान चली गई है. भारत में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच कई अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 3,417 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, बीते 24 घंटे में 3,00,732 कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (03 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़ें....
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









