
Corona Update : महाराष्ट्र में सामने आए सबसे ज्यादा कोरोना के मामले, दूसरे नंबर पर कर्नाटक का नाम
AajTak
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 19,673 मामले सामने आए हैं. राहत की बात ये है कि ताजा आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में 3.6% कम है. बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 45 लोगों की जान भी गई है. वहीं, देश में एक्टिव केस की संख्या भी अब 1 लाख 43 हजार 676 पहुंच गई है. एक्टिव कोरोना केस में 292 मरीजों की वृद्धि हुई है.
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 19,673 मामले सामने आए हैं. हालांकि, यह आंकड़ा एक दिन पहले सामने आए कोरोना के मामलों से 3.6% कम है. बीते 24 घंटे में 45 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है. वहीं, देश में एक्टिव केस की संख्या भी अब 1 लाख 43 हजार 676 पहुंच गई है. एक्टिव कोरोना केस में 292 मरीजों की वृद्धि हुई है. दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं, जहां हर रोज 1000 से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं.
इन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
बीते 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,087 कोरोना के मामले सामने आए हैं, वहीं कर्नाटक में 1886 मामले दर्ज किए गए हैं. तीसरे नंबर पर केरल का नाम है जहां 1595 कोरोना के मामले मिले हैं. तमिलनाडु में 1548 और दिल्ली में 1333 केस सामने आए हैं. इन पांच राज्यों से मिले कोरोना केस, देश में कुल कोरोना मामलों का 42.96% फीसदी है. अकेले महाराष्ट्र की भागीदारी ही 10.61 फीसदी है.
गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में देश में 19,336 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं. अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 49 हजार 778 अब तक कोरोना के रिकवर हो चुके हैं. देश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 फीसदी हो गई है. वहीं देश में कुल कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 40 लाख 19 हजार 811 हो गई है.
महाराष्ट्र में 1399 लोगों की कोरोना से रिकवरी हुई है. केरल में 6439 लोगों ने कोरोना को मात दी है. कर्नाटक में 345 मरीज, तमिलनाडु में 1183 और आंध्र प्रदेश में 675 लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत हासिल की है.
यह है वैक्सीनेशन का आंकड़ा

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









