
Corona Roundup: कर्नाटक, पंजाब, केरल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दिल्ली-यूपी और महाराष्ट्र में सुधार
AajTak
देश में नए मामलों की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट बढ़ा है. 24 घंटे में देश में 2.95 लाख से अधिक मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. इस बीच दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में कोरोना के नए केसों में कमी आई है. हालांकि, कर्नाटक, केरल व पंजाब जैसे राज्य अब भी कोरोना की मार झेल रहे हैं.
भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मामलों और मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 2,08,921 नए कोरोना केस सामने आए हैं. जबकि 4,157 कोविड मरीजों की मौत हुई है. हालांकि, इस दौरान नए मामलों की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट बढ़ा है. 24 घंटे में देश में 2.95 लाख से अधिक मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. इस बीच दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में कोरोना के नए केसों में कमी आई है. हालांकि, कर्नाटक, केरल व पंजाब जैसे राज्य अब भी कोरोना की मार झेल रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर हुआ कम महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,752 नये केस सामने आए, इसी दौरान 453 मरीजों की मौत भी हुई. हालांकि, 24 घंटे में 23,065 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए. महाराष्ट्र में अबतक COVID-19 के 52,41,833 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब भी कोरोना के 3,15,042 एक्टिव केस मौजूद हैं. वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1362 नए मामले सामने आए, जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










