
Corona Returns: 24 घंटे में केस दोगुने, 2 लोगों ने जान भी गंवाई...महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज
AajTak
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं. यह सोमवार को मिले केस से दोगुने से ज्यादा हैं. सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे. जबकि किसी भी जान नहीं गई थी. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर दस्तक देना शुरू कर दिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुने से ज्यादा हो गए हैं. इतना ही नहीं महाराष्ट्र में दो लोगों ने महामारी से अपनी जान भी गंवा दी. इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना से 1.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं. यह सोमवार को मिले केस से दोगुने से ज्यादा हैं. सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे और किसी की जान भी नहीं गई थी. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं.
कहां कितने केस?
महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के 75 नए केस मिले हैं. जबकि मुंबई में 49, नाशिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं. वहीं, औरंगाबाद, अकोला में दो-दो और लातूर में 1 केस मिला है. दोनों जान गंवाने वाले मरीज पुणे सर्कल से ही हैं. 68 लोग ठीक हुए
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 68 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक राज्य में 79,89,565 मरीज ठीक हो चुके हैं. हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 662 हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे में 206 हैं. जबकि इसके बाद मुंबई का नंबर आता हैं, जहां 144 कोरोना मरीज हैं. वहीं, ठाणे में 98 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए. राज्य में रिकवरी रेट 98.17% है. जबकि मृत्यु दर 1.82% है.
देश में कोरोना के 402 केस मिले

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










