
Corona News Update: मुंबई से अच्छे संकेत, दिल्ली में कोरोना का कहर कब तक? देखिए आज का एजेंडा
AajTak
Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना के मामले लगातार तेज गति से बढ़ रहे हैं. कुछ राज्यों में अगर मामलों में कमी देखने को मिल रही है तो कुछ राज्य अब रिकॉर्ड केस दर्ज कर रहे हैं. दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, बंगाल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 1,94,720 नए केस सामने आए हैं.जो कल की तुलना में 15.9% अधिक है. देश में कोरोना की संक्रमण दर 11.05 फीसदी हो गई है. नए वैरिएंट की बात करें तो देश में ओमिक्रॉन के मामले 4868 हो गए हैं.कोरोना से जुड़ा हर अपडेट जाने आज का एजेंडा में...

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










