
Corona in UP: गोंडा में मिले 3 संक्रमित, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य महकमा
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं. तीनों होम क्वारंटाइन में हैं. हैरानी वाली बात ये है कि इनकी हालिया कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. स्वास्थ्य विभाग तीनों मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 दिसंबर को मंडल के चारों जिलों के सीएमओ की मीटिंग बुलाई गई है.
यूपी के गोंडा जिले में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं. इससे स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. तीनों मरीज होम क्वारंटाइन हैं. इनकी हालिया कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.
देवी पाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक, कोरोना वायरस को देखते हुए केंद्र और यूपी सरकार के निर्देश के तहत संक्रमित मिलने पर उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी. सभी सीएमओ को बस और रेलवे स्टेशन पर चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पीएचसी पर संदिग्ध मरीज आने पर उसका टेस्ट कराया जाएगा. 30 दिसंबर को मंडल के चारों जिलों (बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा) के सीएमओ की मीटिंग बुलाई गई है. यहां कोरोना से बचाव, निगरानी और उपाय पर मीटिंग होगी.
डिप्टी सीएम ने जारी किए कई दिशा निर्देश
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार की तरफ से सभी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने का आदेश भी जारी किया गया है.
ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








