
Corona Cases in India: कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले, 56 मरीजों की मौत भी हुई
AajTak
Corona Cases in India: कोरोना के केसों में बड़ा उछाल आया है. बीते 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. वहीं कोरोना संक्रमित 56 मरीजों की मौत हुई है.
Corona Cases in India: कोरोना के केसों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके साथ-साथ 56 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है.
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में कोविड के आज 20,044 नए मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा डराने वाला है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को भी देश में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे.
नए केस दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल में 3,067 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद केरल में 2,979 मामले, महाराष्ट्र में 2,371 मामले, तमिलनाडु में 2,312 मामले और ओडिशा में 1,043 मामले आए हैं. 58.72% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं.
देश में पिछले 24 घंटों में 56 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,660 हो गई है. भारत में फिलहाल कोविड के एक लाख से ज्यादा (1,40,760) एक्टिव मरीज हैं. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,687 की वृद्धि हुई है. फिलहाल देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.48 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 18,301 मरीज ठीक हुए हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








