
Corona Case in UP: यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मामले, UK से लौटा शख्स निकला पॉजिटिव
ABP News
यूपी में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों के दौरान कोरोना वायरस प्रोटाकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. इसके लिए पुलिस ने मास्क लगाना और दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया है.
Corona Case in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. मंगलवार को प्रदेश में नौ नए मामले सामने आए. हालांकि राहत की बात ये है प्रदेश में अब तक कोई ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं पाया गया है. लखनऊ एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का RT-PCR टेस्ट किया गया, जिसमें यूके से लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया. पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
यूके से लौटा शख्स निकला पॉजिटिव यूके से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है, इसके बाद पता चलेगा कि ये ओमिक्रोन है या नहीं. यूपी में कल कोरोना के नौ नए मामले सामने आए, जिसके बाद मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई. हालांकि इसमें 12 मरीज ठीक भी हुए. उत्तर प्रदेश में राहत की खबर ये है कि अभी तक यहां ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया है. मथुरा में सात विदेशी महिलाओं की ओमिक्रॉन जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. वाराणसी में इस समय कोरोना के चार एक्टिव केस हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












