
Corona: वैक्सीनेट लोगों में भी फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, WHO ने किया आगाह, जानें लक्षण
AajTak
WHO के डायरेक्टर जनरल ने कहा, 'मुझे पता है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना के डेल्ट वेरिएंट को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित है. कोरोना के इस नए वेरिएंट ने WHO की भी चिंता बढ़ा रखी है.'
कोरोना के जानलेवा डेल्टा वेरिएंट की अब तक करीब 85 देशों में पहचान की जा चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रस अधनोम ने इसे अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक वेरिएंट बताया है, जो वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी बड़ी तेजी से अपना शिकार बना रहा है. WHO प्रमुख ने इस वेरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की है. शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान WHO के डायरेक्टर जनरल ने कहा, 'मुझे पता है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना के डेल्ट वेरिएंट को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित है. कोरोना के इस नए वेरिएंट ने WHO की भी चिंता बढ़ा रखी है.' जेनेवा में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेड्रस अधनोम ने कहा, 'डेल्टा एक बेहद संक्रामक वेरिएंट है जो कि तकरीबन 85 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है. इतना ही नहीं, ये वेरिएंट वैक्सीनेट लोगों को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है.' WHO ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम जब भी पब्लिक हेल्थ और सोशल डिस्टेंसिंग के मामलों में ढील देते हैं, कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ने लगते हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










