
Corona: दिल्ली में Omicron का कम्युनिटी स्प्रेड, 46% केस नए वैरिएंट के, मुंबई में भी तीसरी लहर की दस्तक
AajTak
Corona Third Wave: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज होने लगी है. दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बंगाल समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. कोरोना के मामलों में तेजी आने की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को ही माना जा रहा है.
Corona Third Wave: देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेज हो गया है. बीते दिन कोरोना के 13 हजार 154 नए मामले आए जो मंगलवार की तुलना में 43 फीसदी ज्यादा थे. दिल्ली में 923 तो मुंबई में 2,510 मामले आए. कोरोना के नए मामलों में उछाल के पीछे नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को जिम्मेदार माना जा रहा है. बाकी वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन ज्यादा तेजी से फैलता है, इसलिए मामलों में अचानक से तेजी आने लगी है. इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) का खतरा भी बढ़ गया है. दिल्ली, मुंबई और बिहार मान चुका है कि तीसरी लहर शुरू हो चुकी है. दिल्ली में ओमिक्रॉन के 263 केस, स्वस्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताई स्थिति #ATVideo #Covid19 #Omicron pic.twitter.com/cXUNwAM61m

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








