
Corona के चलते कई महीनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, Welcome करने खड़े थे गजराज
AajTak
देश भर में कोरोना के मामले काफी कम सामने आ रहे हैं. लेकिन कोरोन का खतरा अभी टला नहीं है. इस बीच कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थाओं में पढाई फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है. तमिलनाडु में भी फिर से स्कूल खुल गए हैं. जब शिवगंगा में कल क्लास 1 से 8 तक के छात्र कई महीनों बाद स्कूल पहुंचे तो उनके स्वागत काफी गर्मजोशी से किया गया. जिसे देखकर एक बार तो बच्चे भी ताज्जुब में पड़ गए. दरअसल अरुल्मिगु षणमुगनाथन मंदिर (Arulmigu Shanmuganathan temple) से एक हाथी को लाया गया था, जिसने छात्रों का स्वागत किया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










