
Corona की नई लहर के बीच क्या लेनी पड़ेगी वैक्सीन की चौथी डोज? जानें एक्सपर्ट्स के जवाब
AajTak
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के 5 केस सामने आने के बाद अलर्ट बढ़ गया है. चीन से शुरू हुई कोरोना की लहर पिछली बार की तरह पूरी दुनिया में कहर ढा सकती है. इसलिए अब भारत सरकार ने भी इस पर मंथन शुरू कर दिया है. आला आधिकारियों की बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत भी की गई है.
चीन में खतरनाक रफ्तार से बढ़ते कोरोना संक्रमण से भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. ये चिंता इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि कोरोना के जिस नए BF.7 वैरिएंट ने चीन में कोविड को इतनी तेजी से फैलाया है, उसके 5 केस भारत में भी मिल गए हैं. इनमें से 3 केस गुजरात तो 2 मामले ओडिशा में सामने आए हैं. एक बार फिर कोरोना को लेकर बढ़ती सतर्कता के बीच अब इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत की जनता को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत है?
इन सभी सवालों के बीच भारत सरकार के आला अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग बुधवार को हुई. बैठक में भारत में वैक्सीनेशन में सुधार पर जोर दिया गया. अब तक देशभर की सिर्फ 27 फीसदी आबादी ने ही कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज (तीसरी डोज) ली है. बैठक में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई. मीटिंग में मौजूद नीति आयोग की हेल्थ कमेटी के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) से कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज जल्द से जल्द लगवाने की अपील की.
क्या कहते हैं डॉ. गुलेरिया?
कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगवाने की जरूरत है या नहीं? इस सवाल को लेकर फैल रहे भ्रम के बीच आजतक ने AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से इस बारे में बात की. उन्होंने वैक्सीन की तीसरी डोज लेने पर काफी जोर दिया. चौथी डोज के सवाल पर डॉ. गुलेरिया ने कहा कि ऐसा कोई डेटा अब तक नहीं आया है, जो चौथी डोज की जरूरत पर जोर देता हो. यानी फिलहाल चौथी डोज लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि इसकी जरूरत तब तक नहीं है, जब तक की कोई विशेष प्रकार का बाइवेलेंट टीका (Bivalent vaccines) नहीं आ जाता है.
बाइवेलेंट वैक्सीन क्या होती है?
बाइवेलेंट टीके को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने परिभाषित किया है. उनके मुताबिक बाइवेलेंट वैक्सीन वह वैक्सीन होती है, जो मूल वायरस के स्ट्रेन के कंपोनेंट और ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक कंपोनेंट को मिलाकर बनाई जाती है. इससे संक्रमण के खिलाफ बेहतर और ज्यादा सुरक्षा मिलती है. इन दो कंपोनेंट को के इस्तेमाल के कारण ही इसे बाइवेलेंट वैक्सीन कहा जाता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








