
Coocaa Frameless Smart TV Review: कम कीमत वाले प्रीमियम TV में कितना दम?
AajTak
Coocaa Frameless Smart TV Review: नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब मार्केट में कई नए विकल्प भी मिलते हैं. ऐसा ही एक ऑप्शन Coocaa है, जो कम बजट में प्रीमियम स्मार्ट टीवी ऑफर कर रहा है. कंपनी का फ्रेमलेस Smart TV आकर्षक कीमत पर आता है. हमने इसका 55-inch मॉडल इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कम बजट में बड़ी स्क्रीन का मजा चाहते हैं, तो मार्केट में अब आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे. Xiaomi, Redmi ही नहीं अब आपको कई दूसरे ब्रांड्स भी मिलेंगे, जो कंपटेटिव प्राइस पर अपने Smart TV को लॉन्च कर रहे हैं. ऐसा ही एक ब्रांड Coocaa है. कंपनी ने हाल में अपने स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
Coocaa Frameless TV के 55-inch स्क्रीन साइज को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं और ये दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको फ्रेमलेस डिजाइन काफी कम कीमत पर मिलता है. पर सवाल ये है कि क्या कम कीमत पर आने वाला ये Smart TV आपके लिए सही ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस रिव्यू में कि Coocaa Frameless TV में कितना दम है.
वैसे तो Smart TV के डिजाइन में बात करने के लिए बहुत कुछ नहीं होता है, लेकिन Coocaa का ये टीवी खास है. इसमें आपको फ्रेम लेस डिजाइन मिलता है. यानी आपको बहुत कम बेजल देखने को मिलेंगे, इससे टीवी काफी प्रीमियम नजर आता है. कंपनी ने इसमें डुअल स्पीकर दिए हैं, जो बॉटम फायरिंग हैं.
यह भी पढ़ें: Portronics Freedom Fold 3 Review: एक साथ तीन डिवाइस होंगे चार्ज, बड़े काम का है वायरलेस चार्जर
इसके अलावा आपको बॉटम में Coocaa की ब्रांडिंग मिलती है, जिसके साथ ही आपको तमाम बटन्स दिए गए हैं. पुराने टीवी में ये सभी बटन्स नजर आते थे, जो अब बहुत कम देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसे जोड़कर अच्छा काम किया है. टीवी के साथ बॉक्स में स्टैंड मिलता है. कुल मिलाकर ये टीवी देखने में काफी प्रीमियम लगता है.
Coocaa Google TV में IPS LED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4K रेज्योलूशन सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. ये स्मार्ट टीवी 55-inch की स्क्रीन के साथ आता है. टीवी HDR 10 सपोर्ट के साथ आता है. ये तो रही स्पेक्स की बात, लेकिन रीयल लाइफ में भी आपको टीवी ब्राइट दिखेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










