
Controversial Statement: CM हिमंत के राहुल गांधी पर विवादित बयान के बाद मचा सियासी भूचाल, क्या बोलीं विपक्षी पार्टियां?
AajTak
Controversial Statement:हेमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दिए विवादित बयान पर सिसायी भूचाल आ गया है. विपक्ष ने उनके बयान की निंदा की है. वहीं हेमंता ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कहा था कि राहुल गांधी की भाषा 1947 से पहले जैसी जिन्ना की थी, वैसी ही है.
Controversial Statement: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद सिसायत गरमा गई. कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियां इसके विरोध में आ गई हैं. जहां कांग्रेस ने इसे घटिया सोच का सबूत करार दिया. वहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने एक और बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को 'आधुनिक जिन्ना' कहा है. ऊपरवाला जिन्हें तहज़ीब न दे… उन्हें जीभ न दे। भाजपा के एक मुख्यमंत्री का असभ्य कथन… भाजपा की नारी विरोधी सोच का प्रतीक है… हर माँ का अपमान है। दुर्भाग्यपूर्ण! घोर निंदनीय!! चुनाव आयोग!!! नहीं @himantabiswa आपने राहुल गांधी की आलोचना नहीं की, आपने एक माँ एक औरत को गाली दी आपके जैसे कायर अंधभक्त के मुँह से शौर्य और साहस की प्रतीक हमारी भारतीय सेना का नाम अच्छा नहीं लगता - अपनी गंदी ज़ुबान से मोदी वंदन ही कीजिए You are ill in need of therapy Go see a psychologist https://t.co/ssrdz4NPv5

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









