
Congress President Election: दीपेंद्र हुड्डा समेत 3 प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, खड़गे के लिए करेंगे प्रचार
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सीधी लड़ाई अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है. इस बीच गौरव वल्लभ, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. ये तीनों नेता अब मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जोर पकड़ चुका है. चुनाव में उतरे दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार शुरू कर दिया है. एक ओर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर हैं और दूसरी ओर सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में प्रचार करने के लिए गौरव वल्लभ समेत 3 प्रवक्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. ये तीनों नेता अब मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. गौरव वल्लभ ने बताया कि हम तीनों पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव प्रचार के लिए आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देते हैं और चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सीधी लड़ाई अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है. हालांकि इस बात पर चर्चा है कि खड़गे गांधी परिवार की पसंद हैं और वो लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि वह उन लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे जो उनका समर्थन करते हैं.
सबसे पहले थरूर ने की थी घोषणा
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नोटिफिकेशन के बाद थरूर ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी. उनके सामने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन प्रदेश में आए सियासी संकट के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इस बीच दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया था. हालांकि बाद में पार्टी के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन किया.
थरूर से पूछा गया सवाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










