
Congress Meeting: प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक, महंगाई को लेकर अगले महीने दिल्ली में होगी बड़ी रैली
ABP News
Congress Meeting: प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए.
Congress Meeting: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हुए. इसके अलावा बैठक में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं.
बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए. दोनों बैठक के लिए एक ही गाड़ी में साथ पहुंचे थे. बैठक के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा, "बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि महंगाई के खिलाफ आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












