
Congress: सोनिया गांधी बीजेपी पर करेंगी काउंटर अटैक, चिंतन शिविर से पहले बुलाई CWC की बैठक
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर चलेगा. इससे पहले सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक बुलाई है. ऐसे में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कई राज्यों में हुईं तनाव की घटनाओं को लेकर अब बीजेपी और उनके सहयोगी संगठनों पर काउंटर अटैक की तैयारी में हैं. उन्होंने पार्टी मुख्यालय में 9 मई को कांग्रेस की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर के कार्यक्रम पर आधिकारिक रूप से मुहर लगाई जाएगी लेकिन सोनिया गांधी इस दिन एक संदेश जारी कर बीजेपी पर बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं.
सत्ता में आने के लिए तनाव पैदा करती है बीजेपी
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी जहां पर कमजोर होती है, वहां तनाव पैदा कर राजनीति करके सत्ता में आना चाहती है. जब चुनाव खत्म हो जाते हैं, तो तनाव भी खत्म हो जाता है. जैसा कि यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में हुआ.
बीजेपी के हमले का जवाब देने की तैयारी
राजस्थान में जिस तरह से बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा उसके बाद से कांग्रेस आलाकमान इस तैयारी में है कि बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों को देश के अलग-अलग राज्यों की घटनाओं के लिए टारगेट किया जाए इसीलिए सोनिया गांधी अब खुद सामने आकर यह मोर्चा संभालेंगी.
तीन राज्यों पर बीजेपी को घेरने की रणनीति

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







