
Congress में कलह के और कितने मार्चे? Chhattisgarh में संग्राम अभी भी बाकी! देखें रिपोर्ट
AajTak
2018 में कांग्रेस ने तीन किले जीते थे- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़. मध्य प्रदेश बीजेपी के पास वापस चला गया, राजस्थान में खुली जंग है और छत्तीसगढ़ आपसी कलह में सुलग रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पावर शेयरिंग को लेकर मचे सियासी घमासान को खत्म करने के लिए पार्टी शीर्ष के नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल का फार्मूला तय किया और भूपेश बघेल पहले सीएम बन गए. अब 2.5 साल पूरे हो चुके हैं और बारी टीएस सिंहदेव की है लेकिन मामला फंस गया है. टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कलह को रोकने के लिए दोनों नेताओं को अगस्त में दिल्ली तलब किया गया. समझें छत्तासगढ़ में कांग्रेस में पावर शेयरिंग को लेकर क्या हैं ताजा हालात.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










