
Commonwealth Games 2022: रेसलिंग में खूब बरसा सोना, हॉकी-क्रिकेट के फाइनल में भारत, जानें मेडल टैली में किस नंबर पर
AajTak
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. भारत ने शनिवार को चार गोल्ड समेत कुल 14 पदक हासिल किए. रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने रेसलिंग में गोल्ड हासिल किया. वहीं पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पीला तमगा जीता
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. गेम्स के नौवें दिन यानी कि 6 अगस्त (शनिवार) को भारत ने कुल 14 मेडल अपने नाम किए जिसमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज शामिल थे. यही नहीं क्रिकेट, टेबल टेनिस, बॉक्सिग, हॉकी जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर मेडल जीतना सुनिश्चित कर लिया है.
कुश्ती में मिले कुल छह मेडल
शनिवार को भारतीय रेसलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और इतने ही कांस्य पदक जीते. पुरुषों के 57 किलो भारवर्ग में पहलवान रवि कुमार दहिया ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया. रवि दहिया ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के ई. विल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से मात दी.
रेसलर विनेश फोगाट की बात करें तो उन्होंने नॉर्डिक सिस्टम के तहत आयोजित 53 किलो भारवर्ग इवेंट में गोल्ड जीता. वहीं नवीन ने पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 74 किलो भारवर्ग के फाइनल में बाय फॉल के जरिए 9-0 से मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके अलावा पूजा गहलोत, दीपक नेहरा और पूजा सिहाग भी रेसलिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.
पैरा टेबल टेनिस में भाविना को गोल्ड
पैरा टेबल टेनिस में भी भारत का वर्चस्व देखने को मिला. भाविना पटेल ने महिला एकल (वर्ग 3-5) में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता. टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी. वहीं 34 साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







