
Commonwealth Games 2022: 'मुख्यमंत्री जी, न इनाम मिला, न मदद', केजरीवाल से मेडल विजेता रेसलर की शिकायत
AajTak
रेसलर दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. मेडल जीतने के बाद दिव्या काकरान ने अपना दर्द बयां किया है. दिव्या काकरान का कहना है कि काफी सालों से उन्हें केवल आश्वासन दिया गया लेकिन अबतक दिल्ली सरकार से उन्हें इनामी राशि या कोई मदद नहीं मिली है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड समेत 12 मेडल हासिल किए. इस दौरान महिला पहलवान दिव्या काकरान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं. 23 साल की दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमालियर को 30 सेकेंड में ही चित कर दिया.
दिव्या काकरान को 68 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टरफाइनल में नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरूडुडू से तकनीकी श्रेष्ठता (0-11) के आधार पर हार का सामना करना पड़ा था. बाद में ब्लेसिंग ओबोरूडुडू ने फाइनल में जगह बना लिया जिसके चलते दिव्या को रेपचेज खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगातार दो मैच जीतकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. दिव्या काकरान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी थी.
अब दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल के बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना दर्द बयां किया है. दिव्या ने ट्वीट किया, 'मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद. मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हू परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई और कोई मदद नहीं दी गई.'
दिव्या ने आगे कहा, 'मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकरभी किसी ओर स्टेट से भी खेलते है, उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए.'
ये पहली बार नहीं है जब दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल से अपनी शिकायत की हो. साल 2018 में एशियन गेम्स में जब दिव्या काकरान ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थीं तब भी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना दर्द जाहिर किया था. तब उन्होंने कहा था, 'मैंने 19 साल की उम्र में देश को गोल्ड मेडल दिलाया और लगातार दिल्ली को 12 मेडल दिए. आपने कहा था कि मुझे भविष्य में मदद मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







