
CNG Price: 12 घंटे में दूसरी बार फूटा महंगाई 'बम', PNG के बाद CNG की कीमतें ढाई रुपये बढ़ीं
AajTak
देश की जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है. पीएनजी के बाद सीएनजी के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं. CNG पर ढाई रुपये प्रति किलो की दर से कीमतों में इजाफा हुआ है.
CNG prices increased: देश की जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय में सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमतें ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.
पिछले कुछ दिनों से CNG की कीमतों में काफी इजाफा हो चुका है. पिछले हफ्ते गुरुवार को भी सीएनजी ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई थी. अब तक दो हफ्तों में सीएनजी पर 11.60 रुपये बढ़ चुके हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की ताजा कीमतें 74.17 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 78.84 रुपये प्रति किलो की दर से सीएनजी बिक रही है.
इसके अलावा, गुरुग्राम में 79.94 रुपये, रेवाड़ी में 82.07 रुपये, करनाल और कैथल में 80.27 रुपये प्रति किलो कीमत हो गई है. उधर, यूपी के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 83.40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में CNG के दाम 81.88 रुपये हो गए हैं.
दिल्ली-NCR में बढ़े PNG के दाम उधर, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली PNG की कीमत 4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है. ये बढ़े हुए दाम 14 अप्रैल यानी गुरुवार रात से लागू हो गए हैं. दस दिन पहले ही पहले पीएनजी की कीमतों में ₹5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. अब दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम (वैट सहित), जबकि गाजियाबाद-नोएडा में गैस की प्रति एससीएम कीमत 45.96 रुपये होगी. उधर, मुंबई में भी मंगलवार को ही महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में घरेलू पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमत में 4.50 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की.
पेट्रोल-डीजल पर जनता को राहत उधर, पेट्रोल-डीजल की बात करें तो जनता को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है. आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, मुंबई में 120.51 रुपये में पेट्रोल व 104.77 रुपये प्रति लीटर की कीमत में डीजल की बिक्री हो रही है. वहीं, कोलकाता में 115.12 रुपये में पेट्रोल व 99.83 रुपये में डीजल मिल रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










