
CM Saini Exclusive: परिवारवाद के आरोप, विनेश-बजरंग और MSP... चुनावी चुनौतियों पर क्या बोले सीएम सैनी
AajTak
विनेश फोगाट को इनाम के ऐलान पर सीएम सैनी ने कहा, 'अगर हमारे युवा खिलाड़ी का हौसला गिर रहा है तो ये हमारी ड्यूटी बनती है कि अपने खिलाड़ी का हम हौसला बढ़ाएं और तभी मैंने यह घोषणा की. हमारी बेटी हमारी शान है. उसने दुनिया के अंदर भारत का नाम चमकाया है.'
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. एक तरफ बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने में लगी है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने इस चुनाव में अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है.
चुनौतियां कई हैं. विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने से विपक्ष मजबूत स्थिति में है. परिवारवाद के आरोप तो हैं ही साथ ही किसानों के लिए एमएसपी पर गारंटी का मुद्दा भी है. आजतक के नए शो 'CM साहब' में अंजना ओम कश्यप ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से खास बातचीत की और चुनावी चुनौतियों को लेकर सवाल पूछे.
सीएम सैनी ने परिवारवाद के आरोपों पर दिया जवाब
मुख्यमंत्री सैनी से पूछा गया कि बीजेपी कहती है कि हम परिवारवाद के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतरते हैं और आप परिवारों को ही टिकट देते हैं. जवाब में उन्होंने कहा, 'परिवारवाद आप किसको मानते हैं. परिवारवाद तो राहुल हैं, प्रियंका हैं, सोनिया गांधी हैं. मैं एक गरीब परिवार का बेटा, मुझे हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया, जिसका कोई बैकग्राउंड भी नहीं था उसको गरीब घर से उठाकर मुख्यमंत्री बना दिया. क्या कांग्रेस के अंदर इसकी कल्पना की जा सकती थी, क्या कोई सोच सकता था. ये सोच अगर संभव हो सकती है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के अंदर कि जो कार्यकर्ता काम करेगा, ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है उसको पार्टी आगे बढ़ाने का काम करेगी. ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है.'
'विनेश को लेकर राजनीति कर रही कांग्रेस'
उनसे पूछा गया, पहलवानों के मु्द्दे पर बीजेपी पहले ही घिरी हुई थी और अब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, क्या ये बीजेपी के लिए झटका नहीं है? सीएम सैनी ने जवाब दिया, 'वो हमारे खिलाड़ी हैं. हमारे हरियाणा के हीरे हैं. वो हमारे देश की शान हैं. वो ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत का नाम ऊंचा किया है लेकिन कांग्रेस राजनीति करती है.'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










