
CM रेस पर हरियाणा BJP में क्यों छिड़ी है साउथ vs नॉर्थ की बहस? जीतने वालों के आंकड़े क्या कहते हैं
AajTak
हरियाणा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने नायब सैनी को सीएम फेस घोषित कर दिया था. नतीजों के बाद अब हरियाणा में सीएम रेस को लेकर साउथ बनाम नॉर्थ की बहस छिड़ गई है. आंकड़े क्या कहते हैं?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत के बाद सरकार की तस्वीर को लेकर कयासों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेहरा घोषित कर चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी सरकार की तस्वीर को लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं. सीएम सैनी का फिर से विधायक दल का नेता चुना जाना महज औपचारिकता माना जा रहा है लेकिन इस बीच सूबे में सरकार की ड्राइविंग सीट पर कौन काबिज हो, इसे लेकर उत्तर हरियाणा बनाम दक्षिण हरियाणा की एक नई बहस भी छिड़ गई है.
कैसे छिड़ी उत्तर बनाम दक्षिण की बहस
बीजेपी ने हरियाणा चुनाव से पहले ही ये ऐलान कर दिया था कि नायब सिंह सैनी ही उसका चेहरा होंगे. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने ये ऐलान किया था. इसके बाद अहिरवाल के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत से लेकर अनिल विज तक, बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी कर दी तो वहीं कुलदीप बिश्नोई ने भी कहा कि सीएम फेस नायब सिंह सैनी हैं लेकिन अगली बार मैं भी हो सकता हूं. चुनाव नतीजे आने के बाद भी राव इंद्रजीत के एक बयान ने उत्तर बनाम दक्षिण की बहस के तार छेड़ दिए.
दरअसल, चुनाव नतीजे आने के बाद राव इंद्रजीत ने आजतक से बात करते हुए दक्षिण हरियाणा के सीएम को लेकर सवाल पर कहा था कि जिस इलाके ने बीजेपी को तीन बार हरियाणा की सत्ता में पहुंचाया है, पार्टी को भी चाहिए कि उसे तवज्जो दे. राव इंद्रजीत के समर्थक भी खुलकर यह कह रहे हैं कि 2014 से अब तक दक्षिण हरियाणा के साथ न्याय नहीं किया गया. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के करीबी यहां तक कह रहे हैं कि कम से कम 15 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने में हमारी अहम भूमिका रही है. सैनी को पार्टी ने पहले ही सीएम फेस घोषित कर दिया था. आरती को कम से कम डिप्टी सीएम तो बनाया ही जाना चाहिए. गौरतलब है कि आरती राव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं और इस बार अटेली सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं.
आंकड़े क्या कहते हैं?
राव इंद्रजीत के बयान पर गौर करें तो वह दक्षिण की दावेदारी के पीछे सत्ता तक पहुंचाने वाले क्षेत्र को तवज्जो देने की बात कही है. ऐसे में आंकड़ों की चर्चा भी जरूरी हो जाती है. उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा में कितनी सीटें हैं और बीजेपी को किस क्षेत्र में कितनी सीटों पर जीत मिली है? राव इंद्रजीत के दावे, उत्तर बनाम दक्षिण की इस बहस में कितना दम है?

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










