
CM रेखा पर हमला करने वाला बार-बार किसे मिला रहा था फोन, वीडियो क्यों बनाए... अब तक नहीं मिला इन सवालों का जवाब
AajTak
सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कैम्प ऑफिस पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हुए हमले ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी. सुबह करीब 8:15 बजे जब आम लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, तभी आरोपी राजेश ने शिकायतकर्ता बनकर एंट्री ली और अचानक सीएम पर हमला कर दिया. मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोटें आईं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर पुलिस अब उन सवालों के जवाब तलाश रही है, जिन पर इस पूरे मामले की साजिश और गहरी होती नजर आ रही है. आरोपी राजेश भाई खिमजी के मोबाइल से कई अहम नंबर मिले हैं, जिन पर वह हमले से पहले और बाद तक लगातार बात करता रहा. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सारे नंबर गुजरात के हैं और आरोपी पिछले 24 घंटे से इन्हीं पर सक्रिय था.
दरअसल, बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैम्प ऑफिस पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हुए हमले ने पूरे दिल्ली राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी. सुबह करीब 8:15 बजे जब आम लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, तभी आरोपी राजेश ने शिकायतकर्ता बनकर एंट्री ली और अचानक सीएम पर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया. लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोटें आईं.
आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धारा 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस के सामने अब कई अहम सवाल
पुलिस के सामने अब कई अहम सवाल हैं. अब पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर केंद्रित है. पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी बार-बार किससे फोन पर बात कर रहा था? शालीमार बाग स्थित सीएम आवास की वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों बनाई? आरोपी दिल्ली क्यों आया और किन लोगों से मिला? और आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट आदेश के विरोध का बहाना या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास ना तो कोई शिकायत पत्र था और ना ही कोई एप्लिकेशन. यही नहीं, पुलिस ने यह भी साफ किया कि आरोपी का कोई भी रिश्तेदार किसी जेल में बंद नहीं है. यानी यह संभावना भी खारिज हो गई कि वह मुख्यमंत्री से किसी कैदी की पैरवी कराने या किसी बंदी की रिहाई के लिए पहुंचा था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






