
CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर आई सामने, डॉग लवर है गुजरात का रहने वाला आरोपी
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ, जिसमें उनके सिर में चोट आई. दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि कर गृह मंत्रालय को जानकारी दी है. आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है. उन्हें सिर में चोट आई है. दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और पशु प्रेमी है. शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है. उसकी उम्र 41 साल है और पुलिस हिरासत में उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. इस बीच आजतक को आरोपी की एक्सक्लूसिव तस्वीर मिली है.
सूत्रों के मुताबिक, शख्स का कोई परिजन जेल में है. उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था. मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के बारे में और भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है, और उसका आधार कार्ड जारी किया गया है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी की मां ने बताया कि वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था. मां ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और उसके पशु प्रेमी होने का दावा किया है. वह इससे पहले भी दिल्ली की यात्रा कर चुका है. आरोपी एक रिक्शा चालक परिवार से आता है. राजकोट पुलिस आरोपी की मां को भी पूछताछ के लिए ले गई है. मां ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि वह दिल्ली सीएम के वहां जाएगा.
बताया जा रहा है कि दस्तावेज सौंपने के बाद शख्स ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया. आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है और घटना की जांच की जा रही है. बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर ने कहा कि आरोपी की किसी राजनीतिक दल से सीधे कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसके हमले से पहले दिए गए बयान संकेत देते हैं कि वह दिल्ली में अपनी स्थिति को लेकर असंतुष्ट किसी पार्टी से जुड़ा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, BJP ने कहा- हाथ पकड़कर खींचने की हुई कोशिश, सिर पर मेज लगने से लगी चोट
वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों से इनकार किया

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






