
CM भगवंत ने अस्पताल में बेड से की कैबिनेट मीटिंग, बाढ़ पर राहत कार्यों की समीक्षा की
AajTak
पंजाब के सभी 23 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 2000 गांव पानी में डूबे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल के बिस्तर से ही राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.
पंजाब के सभी 23 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. करीब 2000 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1,75,000 हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है. सतलुज, ब्यास और रावी नदियां अब भी उफान पर हैं, जिससे लोग संकट में फंसे हुए हैं. इस प्राकृतिक आपदा के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपने काम के प्रति जज्बा देखने को मिला है
मुख्यमंत्री मान ने अस्पताल में बेड से ही कैबिनेट की बैठक की और राहत कार्यों की समीक्षा की. आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री मान की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें नज़र आ रहा है कि मुख्यमंत्री को ड्रिप लगी हुई है और वह अस्पताल की बेड से बैठक कर रहे हैं.
मान सरकार के फैसले
पंजाब की मान सरकार ने ऐलान किया है कि बाढ़ से प्रभावित खेतों के लिए प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपये किसानों को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा. जिन किसानों के खेत में बालू जमा हो गई है, वह इसे निकालकर बेच भी सकते हैं. इसके लिए NOC या अन्य किसी तरह की अनुमति की ज़रूरत नहीं होगी. ये सुविधा 15 नवंबर तक जारी रहेगी.
बाढ़ में जाने गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये का अनुग्रहपूर्वक भुगतान करेगी. इतना ही नहीं, जिन किसानों के जानवर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं उन्हें भी सहायता प्रदान की जाएगी. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता की व्यवस्था की जाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने की मुख्यमंत्री मान की सराहना

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







