
CM तो बन गए लेकिन कई चुनौतियां कर रहीं इंतजार! समझें Punjab के नए सीएम की मुश्किलें
AajTak
पंजाब में पिछले कुछ महीनों में जितनी सियासी उठापटक हुई है उतनी तो कई सालों में नहीं हुई होगी. कैप्टन और सिद्धू के बीच की कलह आपसी रंजिश का रूप ले चुकी थी लेकिन अमरिंदर सिंह ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बाजी ही पलट दी. कांग्रेस में पूरे दिन मंथन चला और चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगी. कांग्रेस के सामने सबसे सुरक्षित और संतुलित रास्ता यही था कि किसी कम दबदबे वाले नेता को मुख्यमंत्री बना दिया जाए. चन्नी इस चोले में फिट थे, एक तो दलित चेहरा, दूसरे उनकी शख्सियत. चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ तो ले ली है लेकिन उनके सामने चुनौतियां कम नहीं हैं. समझें पंजाब के नए सीएम के सामने कितनी हैं मुश्किलें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










