
'CM गहलोत जी प्लीज, शादियों पर फौरन रोक लगाओ, मेरी गर्लफ्रेंड की शादी है वो भी रुक जाएगी'
AajTak
बीती 1 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लोगों से अपील की थी कि जिनके घरों में शादियां हैं वो फिलहाल उन्हें टाल दें. जिस पर एक यूजर का कमेंट तेजी से वायरल हो गया.
कोरोना की दूसरी लहर से देश के तमाम राज्यों में त्राहि त्राहि है. राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है. कोविड-19 केसों के बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में 5 मई से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर रखा है. इससे पहले 1 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लोगों से अपील की थी कि जिनके घरों में शादियां हैं वो फिलहाल उन्हें टाल दें. मुख्यमंत्री ने पोस्ट में ये भी लिखा था कि कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं हो सकेगा. मुख्यमंत्री गहलोत के फेसबुक पेज पर 1 मई को सुबह 11.01 मिनट पर ये पोस्ट अपलोड की गई. यह रिपोर्ट लिखे जाने तक इस पोस्ट को 30 हजार लाइक मिल चुके थे. पोस्ट को 1400 से अधिक बार शेयर किया गया. साथ ही इस पर डेढ़ हजार से अधिक कमेंट आ चुके थे. 4 मई को इस पोस्ट पर एक कमेंट आया जिसका स्क्रीन शॉट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये कमेंट अंकुर दौरवाल नाम के फेसबुक यूजर की ओर से किया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










