
CM उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार पर ED की बड़ी कार्रवाई, 11 फ्लैट्स समेत 6.45 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
AajTak
Maharashtra News: प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटणकर पर शिकंजा कसा है. केंद्रीय एजेंसी ने पाटणकर की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी अटैक कर ली.
महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार श्रीधर माधव पाटनकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई से सटे ठाणे में ईडी ने पुष्पक समूह की समूह कंपनियों में शामिल मेसर्स पुष्पक बुलियन की 6.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है. इसमें नीलांबरी प्रोजेक्ट के तहत श्री साईंबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 11 आवासीय फ्लैट भी शामिल हैं.
श्री साईबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व और नियंत्रण महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर माधव पाटनकर के पास है. यह कुर्की पुष्पक समूह की कंपनी पुष्पक बुलियन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है, जिसने नोटबंदी के दौरान श्रीधर माधव पाटनकर की फर्म श्री साईंबाबा गृहनिर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड को कथित रूप से 30 करोड़ रुपये ऋण के रूप में दिए थे.
ईडी ने 06 मार्च 2017 को पुष्पक बुलियन और समूह की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. एजेंसी ने इससे पहले महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल, उनके परिवार के सदस्यों और उनकी नियंत्रित कंपनियों से संबंधित पुष्पक बुलियन की 21.46 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां अटैच की थीं.
जांच एजेंसी के अनुसार, नंदकिशोर चतुर्वेदी ( आवास सुविधा प्रदाता) के साथ मिलकर महेश पटेल ने पुष्पक समूह की कंपनी मेसर्स पुष्पक रियल्टी के आर्थिक लेन देन में हेराफेरी की है. ईडी ने एक बयान में कहा कि पुष्पक रियल्टी डेवलपर ने बिक्री और फंड ट्रांसफर की आड़ में नंदकिशोर चतुर्वेदी की संस्थाओं को 20.02 करोड़ रुपये का फंड दे दिया.
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, नंदकिशोर चतुर्वेदी कई फर्जी कंपनियां चलाता है. उसने श्रीधर पाटणकर की श्री साईबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड को 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दे दिया और कर्ज के लिए कोई शर्त तक नहीं थी. ये रकम चतुर्वेदी ने अपनी शेल कंपनी हमसफर डीलर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ट्रांसफर की थी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







