
CLAT 2026 का एग्जाम कल, कैंडिडेट चेक कर लें ड्रेस कोड, इन गाइडलाइंस पर भी दें ध्यान
AajTak
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा का आयोजन कल यानी 7 दिसंबस को किया जा रहा है. ऐसे में जो कैंडिडेट, परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करना होगा.
कॉन्सोर्टियम ऑफ NLUs की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन कल यानी 7 दिसंबर को करने वाला है. एग्जाम दोपहर के 2 बजे से शुरू होगी और 4 बजे समाप्त हो जाएगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गाइडलाइंस के बारे में जानकारी होनी चाहिए, वरना वो बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं.
लेकिन इससे पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचे और अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें. बिना ए़डमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ड्रेस कोर्ड का भी रखें खास ख्याल
एग्जाम के दौरान गाइडलाइन के अनुसार ड्रेस कोर्ड का पालन करें. पुरुष कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जीन्स कैरी करें. परीक्षा देने आए कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वो इस दौरान जूते न पहनें, उसकी जगह पर चप्पल पहनें. ठंड में परीक्षा होने के कारण ये भी जरूरी है कि वह किसी भी तरह की टोपी, मफलर या सिर को ढकने वाली चीजें न पहनें.
महिला उम्मीदवार के लिए ड्रेस कोड
वहीं, महिला उम्मीदवारों को लेंगिंग या ट्राउजर पहनना जरूरी है. जूतो की जगह पर सिंपल सी सैंडल का चुनाव करें. परीक्षा के दौरान मेहंदी लगाने से बचें और किसी भी तरह का हैंड बैग कैरी न करें.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











