
Chhattisgarh Panchayat AajTak: कैसे बोलूं कि प्रधानमंत्री जी झूठ बोलते हैं, लेकिन जो बोला गया वो झूठ है: भूपेश बघेल
AajTak
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने पीएम पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का राज्य है. यहां की धान प्रदेश सरकार ही खरीदती है. केंद्र सरकार की धान खरीदने की बात गलत है. साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी है, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पंचायत आजतक कार्यक्रम में कई मुद्दोंं पर बात की. उन्होंने जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल उठाए साथ ही शराबबंदी को लेकर भी अपनी राय दी. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं. सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 75 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.
जो बोला गया वो झूठ है: भूपेश बघेल
बातचीत के दौरान धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया गया. उन्होंंने कहा, ''धान हम खरीदते हैं लेकिन वो (पीएम मोदी) कहते हैं कि मैं खरीदता हूं. अब कैसे कह दूं कि प्रधानमंत्री जी झूठ बोलते हैं. पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि यह झूठ है. धान का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है. छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है. प्रधानमंत्री को इस तरह से झूठ का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इस तरह से पोस्टर नहीं लगाने चाहिए.''
'पंजाब में धान एफसीआई खरीदती है, छत्तीसगढ़ में भी खरीदे'
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा, ''केंद्र सरकार के बजट में कहां लिखा है कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदने के पैसों की व्यवस्था करते हैं. पंजाब में धान खरीदी की व्यवस्था एफसीआई करती है, भारत सरकार करती है. मोदी जी कह दें कि अब से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था एफसीआई करेगी, हम इसका स्वागत करेंगें, लेकिन इस प्रकार से झूठ बोलने की आवश्यकता नहीं है.''

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










