
Chhath Puja 2022: छठ पूजा में सूर्यदेव को राशिनुसार लगाएं ये भोग, होगी हर मनोकामना पूरी
AajTak
Chhath Puja 2022: छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. छठ का दूसरा दिन होता है खरना. इस दिन व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और माता छठी को भोग लगाने के लिए प्रसाद तैयार करती हैें. आइए जानते हैं कि संतान के लिए छठ पूजा में सूर्यदेव को राशिनुसार क्या भोग लगाना चाहिए और छठ में कौन से फल विशेष माने जाते हैं.
Chhath Puja 2022: छठ पूजा का पावन पर्व 28 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो चुका है. धर्म शास्त्रों के अनुसार, छठ में भगवान सूर्य देव की अराधना की जाती है. छठ का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. पहला चैत्र शुक्ल षष्ठी को और दूसरा कार्तिक माह की शुक्ल षष्ठी को. यह पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है, जिसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है. संतान के सुख-सौभाग्य, समृद्धि, और सुखी जीवन की कामना के लिए छठ पूजा की जाती है. छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है. इसके बाद खरना, अर्घ्य और पारण किया जाता है. खरना के दिन चावल और गुड़ की खीर बनाई जाती है.
खरना में कौन से फल है विशेष
1. कच्चा केला - इस व्रत की शुरुआत होने से पहले कच्चा केला लोग खरीद लेते हैं. और सूर्य देव को चढ़ाने के लिए ये केला पकाया जाता है.
2. डाभ नींबू - ये नींबू अन्य नींबू से बड़ा होती है और इस नींबू को बहुत ही शुद्ध माना जाता है.
3. नारियल - माना जाता है कि नारियल माता छठी को बड़ा ही प्रिय लगता है. इसलिए इसे भी छठ पूजा में चढ़ाया जाता है.
4. गन्ना - गन्ना भी छठ में चढ़ाया जाता है. कुछ लोग घर के आंगन में गन्ने लगाकर उनकी पूजा करते हैं. साथ ही छठी मईया की अराधना भी की जाती है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












