
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण और ग्रहों की अनोखी चाल, जानें 8 नवंबर को कैसा होगा राशियों का हाल
AajTak
Chandra Grahan 2022: ज्योतिषविदों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के वक्त अमूमन चंद्रमा के साथ केतु रहता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण इस स्थिति को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है. चंद्र ग्रहण के समय मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे. वहीं तुला राशि में चंद्रमा, शुक्र, बुध और सूर्य की युति बनी रहने वाली है.
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इस साल 08 नवंबर को लगने वाला है. ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो मेष राशि में लगेगा. चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, इसलिए यहां सूतक काले के नियम भी मान्य होंगे. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में मंगलवार, 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक दिखाई देगा. ज्योतिषविदों की मानें तो आगामी चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की एक बेहद विशेष स्थिति बन रही है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा.
कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? ज्योतिषविदों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के वक्त अमूमन चंद्रमा के साथ केतु रहता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस स्थिति को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है. चंद्र ग्रहण के समय मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे. वहीं तुला राशि में चंद्रमा, शुक्र, बुध और सूर्य की युति बनी रहने वाली है. इसके अलावा शनि देव कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नौवें भाव मंगल की युति रहेगी. शनि-मंगल के आमने-सामने रहने से षडाष्टक योग, नीचभंग राजयोग और प्रीति योग बन रहा है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण और ग्रहों की ऐसी चाल 08 नवंबर को सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगी.
मेष- मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी है. संयोगवश चंद्र ग्रहण भी इसी राशि में लगने वाला है. इसलिए इस राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत शुभ नहीं माना जा रहा है. क्रोध और भय की समस्या सता सकती है.
वृष- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है. आपको अचानक धन संकट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को ये चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम दे सकता है. आपको करियर-कारोबार में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है.
कर्क- साल के आखिर चंद्र ग्रहण के दिन बन रही ग्रहों की स्थिति कर्क राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा. आपके नौकरी-व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









