
Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने नीच राशि वृश्चिक में किया प्रवेश, इन राशियों को रहना होगा सावधान
AajTak
Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश किया है. जानें इस गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, किन लोगों को सावधान रहना होगा, मानसिक तनाव से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.
Chandra Gochar 2026: 9 मार्च को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक चंद्रमा की नीच राशि मानी जाती है. जब चंद्रमा इस स्थिति में होते हैं तो इसका प्रभाव सीधे तौर पर व्यक्ति के मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन पर पड़ सकता है.
चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह कहा जाता है, इसलिए इस गोचर के दौरान कई लोगों को मानसिक अस्थिरता, अनावश्यक चिंता या निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है. खासकर कुछ राशियों के लोगों को इस समय अपने व्यवहार, स्वास्थ्य और निर्णयों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन में बेचैनी या तनाव बढ़ सकता है.अचानक खर्च भी बढ़ने की संभावना है. काम में एकाग्रता बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जिससे निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इस दौरान स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. उपाय के तौर पर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाना लाभकारी माना जाता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर मन अशांत हो सकता है. थकान या नींद से जुड़ी समस्या भी महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें. चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल और दूध का दान करना शुभ माना जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










