
Chandan Mitra Passes Away: पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन
ABP News
राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का आज सुबह निधन हो गया है. वह पायनियर के संपादक भी रहे. चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे.
नई दिल्ली: राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का आज सुबह निधन हो गया है. वह पायनियर के संपादक भी रहे. चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे. लेकिन साल 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. चंदन मित्रा के निधन पर कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने चंदन मित्रा के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा है, ''मैं 1972 में एक स्कूल यात्रा के दौरान मेरे साथ चंदन मित्रा की एक तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं. खुश रहो मेरे प्यारे दोस्त तुम जहां भी हो.'' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया. हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए. हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया.'More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












