
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र का आठवां दिन आज, जानें माता महागौरी की पूजन विधि
AajTak
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है और इस दिन देवी मां की विशेष पूजा की जाती है और अष्टमी का व्रत रखा जाता है. आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा की जा रही है.
Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी तिथि तो मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता गौरी की उपासना की जाती है. भगवान शिव की प्राप्ति के लिए इन्होंने कठोर पूजा की थी और उस कठोर पूजा के कारण इनका शरीर काला पड़ गया था. शिव जी के दर्शन और कृपा से इनका शरीर अत्यंत गौर हो गया था. तब से इनका नाम गौरी हो गया.
माता गौरी का उल्लेख रामायण में भी आता है और माता सीता ने भी श्रीराम की प्राप्ति के लिए इन्हीं की पूजा की थी. माता गौरी श्वेत वर्ण की हैं और श्वेत रंग में इनका ध्यान अत्यंत लाभकारी है. विवाह संबंधी तमाम बाधाओं के निवारण में इनकी पूजा अचूक है. ज्योतिष में माता गौरी का संबंध शुक्र नामक ग्रह से माना जाता है. आज माता महागौरी का दिन है.
माता महागौरी की पूजन विधि
इस दिन पूजा पीले वस्त्र धारण करके आरंभ करें. उसके बाद मां के सामने घी का दीपक जलाएं और फिर ध्यान लगाएं. पूजा में माता को सफेद या पीले फूल अर्पित करें. उसके बाद उनके मंत्रों का जाप करें. अगर माता महागौरी की पूजा मध्यरात्रि में की जाए तो इसके परिणाम ज्यादा शुभ होंगे.
माता महागौरी की पूजा की विशेष बातें
- मां की उपासना सफेद वस्त्र धारण करके ही करें. - मां को सफेद फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें. और माता को इत्र भी अर्पित करें. - माता की पूजा इस तरह करने से मनचाहा विवाह हो जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












