
CCTV, DNA और सनसनीखेज कुबूलनामा... जानिए कैसे पकड़ा गया ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क का कातिल?
AajTak
अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 22 साल के टेलर जे रॉबिन्सन की करतूत ने न सिर्फ पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.
अमेरिका की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख देने वाले चार्ली कर्क हत्याकांड ने हर किसी को सन्न कर दिया. कत्ल में इस्तेमाल की गई गन से बरामद हुए डीएनए और फिंगरप्रिंट्स ने आखिरकार 22 साल के कातिल टेलर जे रॉबिन्सन का नाम सामने ला दिया. करीब 33 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार अमेरिकी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर ही लिया.
इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गूंज शूटआउट के फौरन बाद फैल गई थी. दरअसल, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध की तस्वीरें कैद हो गई थीं. काली टी-शर्ट, काले चश्मे और पीठ पर बैग टांगा एक शख्स कैमरे में साफ नजर आया. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. तभी इन तस्वीरों पर कातिल के माता-पिता की नजर पड़ा और वे स्तब्ध रह गए.
उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि तस्वीर में दिख रहा शख्स उनका बेटा है. हालांकि, काफी देर बाद उन्होंने खुद को शांत किया और अपने बेटे को कानून के हवाले करने के लिए समझाया. इसके बाद पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब रही. गिरफ्तारी के बाद रॉबिन्सन को जेल से ही यूटा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया. यहां उसे हत्या के आरोपों से अवगत कराया गया.
पुलिस ने अपनी छानबीन में जुटाए गए साक्ष्यों को अदालत में रखा. जांच में ये भी सामने आया कि इस वारदात से पहले रॉबिन्सन ने अपने ट्रांसजेंडर रोमांटिक पार्टनर के लिए अपने कीबोर्ड के नीचे एक नोट छोड़ा था. उस नोट में उसने लिखा था कि वो इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने जा रहा है. शूटआउट के बाद उसने अपने रूम मेट को मैसेज भेजकर उस नोट को चेक करने की बात भी कही थी.
इस कबूलनामे ने उसके गुनाह को पुख्ता कर दिया. एफबीआई और यूटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की जांच में यह भी साबित हुआ कि चार्ली कर्क की हत्या के लिए जिस गन का इस्तेमाल किया गया, उस पर रॉबिन्सन का डीएनए मिला. यानी गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि वही था. पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसके माता-पिता ने उससे पूछा था कि क्या उसने वारदात को अंजाम दिया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








