
CBSE Exam 2021: ये हैं वो वजहें जिनके चलते 10वीं की तरह CBSE 12वीं की परीक्षा नहीं हुई कैंसिल!
AajTak
CBSE Exam 2021: बोर्ड का मानना है कि कोई भी स्थिति का पहले से अंदाजा नहीं लगा सकता, इसमें सुधार भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में, ऑफलाइन परीक्षा कक्षा 12 के छात्रों के लिए बेहतर होगी क्योंकि इसपर छात्रों का भविष्य आधारित होता है.
CBSE Exam 2021: बोर्ड ने 10वीं के एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं मगर 12वीं की परीक्षाएं अभी रद्द नहीं की गई हैं. बोर्ड ने अधिकारियों ने इसकी वजह बताई हैं. बोर्ड का मानना है कि कोई भी स्थिति का पहले से अंदाजा नहीं लगा सकता, इसमें सुधार भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में, ऑफलाइन परीक्षा कक्षा 12 के छात्रों के लिए बेहतर होगी क्योंकि इसपर छात्रों का भविष्य आधारित होता है. बोर्ड का मानना है कि अगर मंत्रालय ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर दिया होता, तो इससे अराजकता पैदा हो सकती थी कि छात्रों को कॉलेजों में एडमिशन कैसे मिलेगा. इसलिए एक तरह से, मंत्रालय और CBSE ने चीजों को बेहतर और समन्वित तरीके से तैयार करने के लिए समय लिया है. बोर्ड अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर कक्षा 12 के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी, तो ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग न करने वाले छात्रों के लिए बहुत कुछ योजना बनाई जाएंगी. देश भर के विश्वविद्यालयों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसई के फैसले के साथ आकर योजना बनानी होगी. इसलिए फिलहाल कक्षा 12 की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और रद्द नहीं की गई हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










