CBSE Board 12th Exam: प्रियंका गांधी ने लिखा शिक्षामंत्री को लेटर, एग्जाम कैंसिल करने की मांग, गिनाईं ये वजहें
AajTak
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम छात्रों को संभावित खतरों और जीवन के लिए खतरनाक स्थिति में कैसे डाल सकते हैं. पढ़ें पूरा पत्र...
कोरोना के पोस्ट कोविड सिम्प्टम्स से तबीयत बिगड़ने के चलते शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को आज एम्स में भर्ती कराया गया है. आज उन्हें सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तारीखों का ऐलान करना था. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर परीक्षा कैंसिल करने की मांग उठा दी. I have written to the Minister of Education summarising numerous suggestions I received from students, parents and teachers regarding the 12th standard CBSE exams. Their voice must be heard. pic.twitter.com/NIj4Jly0Hv प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में उन्हें वो सभी वाजिब वजहें गिनाई हैं जिसके चलते एग्जाम कैंसिल किए जाने चाहिए. उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के कई सुझाव भी शिक्षा मंत्री को दिए हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि परीक्षा का निर्णय लेने से पहले इनकी आवाज़ को भी सुना जाना चाहिए. प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी ये पत्र साझा करते हुए लिखा है कि मैंने सीबीएसई की परीक्षा को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से मिले कई सुझावों को शिक्षा मंत्री के साथ साझा किए हैं. प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के दौर में परीक्षा कराने का पहले भी कई बार विरोध किया है. उन्होंने कई बार सीबीएसई की 12वीं को रद्द करने की मांग की है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










