
CBSE Board 10th Result Declared: घोषित हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम, इस लिंक पर करें चेक
AajTak
CBSE Board 10th Result 2024 Declared: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का परिणाम जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE Board 10th Result 2024 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा दी हैं. इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है. हाई स्कूल के छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 10th Result Direct Link' पर क्लिक करें. स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच हुई थीं. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in, DigiLocker app और UMANG pp पर भी अपना स्कोकार्ड चेक कर सकते हैं.
Digilocker पर चेक करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम
CBSE 10th, 12th Result 2024: ऐसे एक्टिव कर सकेंगे डिजिलॉकर अकाउंट स्टेप 1: छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. स्टेप 2: होम पेज पर, 'Security PIN for DigiLocker accounts of Class X and XII students to access their Digital Academic Documents' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: नोटिस खुल जाएगा, इसमें 'cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse' लिंक पर क्लिक करना होगा. स्टेप 4: यहां, 'Get Started with Account Confirmation' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 5: यहां स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 डिजिट वाला सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Next पर क्लिक करें. स्टेप 6: छात्रों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, ओटीपी दर्ज करें. स्टेप 7: आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







