CBSE Board 10th Result 2021 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
AajTak
CBSE Board 10th Result: लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. रिजल्ट कैसे चेक करना है, ये हम आपको आसान स्टेप में समझाने जा रहे हैं.
CBSE Board 10th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है. बोर्ड ने 3 अगस्त यानी आज आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं. दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है. नीचे आधिकारिक वेबसाइट के सभी लिंक दिए जा रहे हैं जहां स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम चेक करें.CBSE 10th Results 2021 Live Updates
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










