CBSE 12th Result date: ऑनलाइन दर्ज होंगे 12वीं के प्रैक्टिकल-इंटरनल असेसमेंट के नंबर, लास्ट डेट बढ़ी
AajTak
जिन स्कूलों का प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट अभी तक लंबित है उनको केवल ऑनलाइन मोड में संचालित करने की अनुमति है. जानिए पूरी डिटेल...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए व्यावहारिक / आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जून तक बढ़ा दी है. बोर्ड ने कहा है कि जिन स्कूलों का व्यावहारिक/आंतरिक मूल्यांकन अभी लंबित है उनको केवल ऑनलाइन मोड में इसे संचालित करने की अनुमति है. ऑनलाइन असेसमेंट में सब्जेक्ट लिस्ट के अलावा थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ब्रेकअप ऑफ मार्क्स दिए होंगे. सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर आप ये भी पता कर सकते हैं कि आपके सब्जेक्ट के लिए बाहरी एग्जामिनर है या नहीं. इसके अलावा गाइडलाइन भी दी गई है. जिन विषयों में बाहरी एग्जामिनर अपॉइंट नहीं किया गया है, वहां स्कूल के संबंधित विषय के शिक्षक इंटरनल असेसमेंट करेंगे, इसके लिए ऑनलाइन मोड के लिए बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










