
CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द करने के फैसले का DU ने किया समर्थन, अब रिजल्ट के फैसले का इंतजार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लेकर छात्रों और अभिभावकों का एक संशय खत्म कर दिया है.
कोरोना संकट के बीच सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द करने के फैसले का दिल्ली यूनिवर्सिटी ने समर्थन किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि हमारे छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. चेयरपर्सन (एडमिशन) प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी देश में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है. हमारे छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि डीयू रिजल्ट के संबंध में सीबीएसई द्वारा लिए गए फैसले का इंतजार कर रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लेकर छात्रों और अभिभावकों का एक संशय खत्म कर दिया है. सरकार के इस फैसले के साथ ही 14 लाख 30 हजार से ज्यादा बच्चों के सामने से असमंजस खत्म हो गया है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










