
CBSE 10th Result 2025: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स से करें चेक
AajTak
CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं.
CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखोंं छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को नतीजे जारी किए थे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है. यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है.
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है.
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है. यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है.
लिंक एक्टिव होने के बाद आप नीचे दिए गए वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं https://www. cbse.gov.in/https://www.results.nic.inhttps://result.digilocker.gov.in/https://umang.gov.in
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं के परिणाम स्टेप-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें स्टेप-2: digiLocker.gov.in पर जाएं स्टेप-3: अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें. स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें. स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी.
Umang ऐप के माध्यम से कक्षा 10वीं के परिणाम देखने का तरीका स्टेप-1: 'उमंग' ऐप डाउनलोड करें. स्टेप-2: ऐप खोलें और शिक्षा अनुभाग पर जाएं और 'सीबीएसई' चुनें. स्टेप-3: अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










