
CBSE 10th Result 2021: 20-10-30-40, कुछ ऐसे बनेगा CBSE 10वीं का स्कोर कार्ड, बारीकी से समझिए नया पासिंग फॉर्मूला
AajTak
CBSE Board 10th Result 2021 Marking Scheme: बोर्ड ने मार्किंग पॉलिसी और असेसमेंट प्रोसीजर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. मार्किंग स्कीम में स्कोरकार्ड के मार्क्स का ब्रेक-डाउन बताया गया है कि कितने नंबर किस आधार पर मिलेंगे.
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के एग्जाम रिजल्ट अगले माह 20 जून तक जारी होने वाले हैं. बोर्ड ने कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित कर दी थी और अब नई मार्किंग स्कीम के तहत छात्रों के स्कोरकार्ड तैयार किए जाएंगे. बोर्ड ने मार्किंग पॉलिसी और असेसमेंट प्रोसीजर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. मार्किंग स्कीम में स्कोरकार्ड के मार्क्स का ब्रेक-डाउन बताया गया है कि कितने नंबर किस आधार पर मिलेंगे. कुल 100 अंकों को 20 नंबर और 80 नंबर में विभाजित किया गया है. स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर होंगे. बाकी 80 नंबरों के लिए छात्रों को पूरे वर्ष के दौरान स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर मिले नंबर जोडे़ जाएंगे. 80 नंबरों का ब्रेक-अप इस प्रकार होगा. पीरियोडिक/ यूनिट टेस्ट- 10 नंबर हाफ-ईयरली/ मिड-टर्म टेस्ट - 30 नंबर प्री-बोर्ड एग्जाम- 40 नंबर जारी की गई मार्किंग पॉलिसी छात्रों द्वारा चुने गए 5 मुख्य सब्जेक्ट्स के स्कोर की गणना के लिए है. यदि किसी छात्र ने 6 या अधिक विषयों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, तो 6वें सब्जेक्ट के लिए स्कोर की गणना अधिकतम प्राप्त नंबरों में से सर्वश्रेष्ठ 3 सब्जेक्ट्स के औसत नंबरों के आधार पर की जाएगी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










